वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी जयंत भिसे का शहर की कलाकार बिरादरी ने किया आत्मीय सम्मान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

उस्ताद अल्लाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी, मप्र का निदेशक नियुक्त किए जाने पर वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी जयंत भिसे का शहर की कलाकार बिरादरी की ओर से आत्मीय सम्मान किया गया।

जाल सभागृह में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश की संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर और पद्मभूषण पं. गोकुलोत्सव महाराज थे। आयोजन में विभिन्न संगीत गुरुकुलों के युवा विद्यार्थियों को मंच उपलब्ध कराया गया। शास्त्रीय संगीत की बारीकियां सीख रहे बच्चों ने भी निराश नहीं किया। उन्होंने एक से बढ़कर एक बंदिशें पेश की।

शॉल- श्रीफल भेंटकर किया गया सम्मान।
संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, पण्डित गोकुलोत्सव महाराज और सांसद शंकर लालवानी ने शहर के तमाम कलाकार व संस्कृतिप्रेमियों की ओर से जयंत भिसे का फूलों का बड़ा हार पहनाने के साथ शॉल- श्रीफल और सम्मान पट्टी भेंटकर सम्मान किया। पूर्व आईडीए अध्यक्ष मधु वर्मा, वरिष्ठ संगीतज्ञ पं. सुनील मसूरकर, गायिका शोभा चौधरी, कल्पना झोकरकर और संगीत कलाकार कमल कामले भी इस दौरान मंच पर मौजूद रहे।

जयंत भिसे ने अपने कर्म को सांस्कृतिक धर्म बनाया

- Advertisement -
Exit mobile version