रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाएं मुफ्त में सिटी बसों और आई-बसों में मनचाही जगह सफर कर सकेंगी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में रक्षाबंधन के अवसर पर  शहर की सभी सिटी बसों और आई-बसों में महिलाओं से टिकट नहीं लिया जाएगा… रक्षाबंधन बंधन के पर्व पर महिलाएं मुफ्त में मनचाही जगह सफर कर सकेंगी… दरअसल रक्षाबंधन पर त्यौहार मानाने के लिए महिलाएं भाइयो के घर जाती हैं

बसों में छूट देने से लोक परिवहन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी और महिलाएं सुरक्षित, सरल और विश्वसनीय साधन से गंतव्य तक पहुंच सकेंगी.. इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लि. प्रबंधन ने बतया की शहर की करीब 300 बसों पर महिलाओं से रक्षा बंधन के पर्व पर टिकट नही लेने निर्देश दिए गए है, इसी के साथ रक्षाबंधन के दिन सभी सिटीबस या आई-बस में महिलाओं-युवतियों को बगैर यात्रा टिकट लिए सफर करने दिया जाए… इस बारे में आई-बस स्टॉप और तमाम कंडक्टरों को जानकारी दे दी गयी है… गौरतलब है कि इंदौर में प्रतिदिन करीब तीन से अधिक यात्री इन बसों से सफर करते है जिनमे से करीब 1 लाख महिला यात्री होती है, जो इस मुफ्त सफ़र का लाभ ले सकेंगी..

Exit mobile version