युवक ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ किया दुष्कर्म

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आजाद नगर थाना पुलिस ने बुधवार को महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में केस दर्ज किया है। टीआई इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि महिला का पति लंबे समय से जेल में है। आरोपित इसरार उर्फ सोनू टाइगर ने महिला को शादी का झांसा दिया और तीन साल से उसका शोषण कर रहा है। महिला ने जब शादी के लिए दबाव डाला तो आरोपित ने मना कर दिया। केस दर्ज करने के बाद से आरोपित फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Exit mobile version