इंदौर शहर में मास्क की अनिवार्यता को लेकर मंगलवार से सख्ती शुरू कर दी गई है …पिछले दिनों इंदौर यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहर में मास्क के प्रति उदासीनता देखकर सख्ती बरतने के निर्देश दिए थे ।
इंदौर शहर के प्रमुख चौराहों पर नगर पालिका निगम ने एक बार फिर अपनी टीमें तैनात कर दी है …नगर निगम ने मास्क की अनिवार्यता को लेकर एक बार फिर समझाईश के साथ साथ सख़्ती दिखाना शुरू की है… दरअसल पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब इंदौर यात्रा पर आए थे ,तो उन्होंने आम जनता में मास्क के प्रति लापरवाही देखी थी… ऐसे में उन्होंने निर्देश दिए थे कोविड प्रोटोकॉल के पालन को लेकर सख्ती भी की जाए… मुख्यमंत्री के निर्देश का असर यह हुआ कि अब शहर में एक बार फिर कोविड प्रोटोकॉल के पालन को लेकर नगर निगम ने शहर के प्रमुख और व्यस्ततम इलाकों में अपनी टीम में तैनात कर दी है… इस संबंध में नगर निगम की आयुक्त प्रतिभा पाल ने सभी जोन अधिकारियों को लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए है ।
