महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

देश में बढ़ती पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दामों के चलते बड़ी महंगाई को लेकर कांग्रेस की महिला मंडल ने मोर्चा संभाला लिया है, जिसके तहत इंदौर के हृदय स्थल राजवाड़े पर कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंची। इस दौरान महंगाई के विरोध में कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने चूल्हे पर रोटी बनाकर विरोध जताया साथ ही माथे पर गैस की टंकी रखकर महिला कार्यकर्ताओं ने अहिल्या माता प्रतिमा के चक्कर लगाएं और बढ़ती महंगाई के विरोध में नारेबाजी की।

देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के द्वारा अलग अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है इसी को लेकर महिला कांग्रेस के द्वारा भी अनूठा प्रदर्शन किया गया महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इंदौर के राजवाड़ा पर चूल्हे पर रोटी बनाई और गैस सिलेंडर की अर्थी भी निकालिए महिला कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई पर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की मीडिया से बातचीत के दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने आरोप लगाया कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है एक ओर जहां पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं तो वही गैस सिलेंडर के भाव में भी वृद्धि कर दी गई है जिसके कारण आम आदमी का जीवन जीना मुश्किल हो गया है महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान गैस की टंकी को हार माला पहना कर राजवाड़ा में उसकी शव यात्रा भी निकाली…

Exit mobile version