महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना को लेकर अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा डीआईजी के नाम ज्ञापन सौंपा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा इंदौर द्वारा आज डीआईजी महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा इनकी मांग है कि राजवाड़ा जैसे व्यस्ततम क्षेत्र में महिलाओं के साथ कुछ वर्ग विशेष के युवकों द्वारा अश्लील हरकत की जा रही है

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आज इंदौर में डीआईजी महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि इंदौर के व्यस्ततम क्षेत्र राजवाड़ा में महिलाओं के साथ वर्ग विशेष के युवकों द्वारा अश्लील हरकत की जा रही है उन्होंने इस संबंध डीआईजी इंदौर के नाम ज्ञापन सौंपा ज्ञापन हेड क्वार्टर एसपी अरविंद तिवारी को सौंपा गया साथ ही एक वायरल वीडियो भी दिखाया जिसमें एक युवक महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करता हुआ नजर आ रहा है उन्होंने मांग की है कि इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र के गोपाल मंदिर में लगने वाले इस अवैध बाजार तुरंत हटाया जाए और राजबाड़ा जैसे सघन व्यवसाय क्षेत्र में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी बढ़ाई जाए

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर के नगर अध्यक्ष राजेश शिरोडकर ने मांग की है कि वायरल वीडियो मैं दिख रहे युवक को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मनचले तत्व दुकानों पर नौकरी करते हैं और महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की घटना है वहां होना आम बात है

- Advertisement -
Exit mobile version