तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में जगह-जगह खासकर दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन जारी है| वहीं, अब खबर राजस्थान से सामने आई है| जहां प्रदर्शनकारी किसानों ने एक भाजपा नेता के कपड़े फाड़ डाले हैं| बताया जाता है कि बीजेपी नेता कैलाश मेघवाल के साथ बदसलूकी की गई है और उनके साथ धक्का-मुक्की कर कपड़े फाड़ दिये गए हैं|
यह घटना कैलाश मेघवाल के साथ उस वक्त घटी जब वह श्रीगंगानगर में महंगाई और सिंचाई को लेकर भाजपा के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचे थे| कैलाश मेघवाल का मौके पर पहुंचना हुआ और इधर दूसरी तरफ केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आकर उनके कपड़े फाड़ दिए| वहीं, जब इसकदर मामला बढ़ता दिखा तो भारी पुलिस बल ने मौके पर इकट्ठा होकर मोर्चा संभाला| सबको तितर-बितर किया और मेघवाल को वहां से सुरक्षित बाहर निकाल दिया| बताया जाता है कि इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है| बतादें कि, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है| ध्यान रहें कि, अभी हाल ही में राजस्थान के भाजपा नेता एवं नीमका विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजौर के साथ भी ऐसी घटना घटी थी|
