शहर में बरसात का पानी से जलजमाव की स्थिति निर्मित ना हो इसको लेकर नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है इसी के तहत बरसात पूर्व निगम आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा शहर के जल जमाव क्षेत्र का लगातार दौरा किया जा रहा है इंदौर के बड़ा गणपति के व्यास पुल ओर आसपास के क्षेत्रों का मंगलवार को निरीक्षण किया गया, ओर संबधित अधिकारियो को दिशा निर्देश दिए।
निगमायुक्त ने कहा कि नगर निगम टीम को पूरा ध्यान है की जितना भी बरसात का पानी निकासी कहा से होती है,हर बार निगम कच्ची नालियां बनाकर पानी निकासी करता है लेकिन इस बार पक्की नाली बनाई जा रही है ताकि पानी आसानी से निकले और बस्तियों में पानी न भरे, निगमायुक्त ने कहा कि शहर में कुछ नाले ऐसे है जिनकी कनेक्टिविटी ठीक नही है इसकी कनेक्टिविटी स्टाम् वाटर से कैसे करनी है इस पर भी निगम का फोकस रहा है।इसी के तहत झोन2 के द्वारा ये व्यवस्था बनाई है, गौरतलब है कि पूरा एरोड्रम रोड़ क्षेत्र का पानी यही से निकलता है, इसका उद्देश्य यही है कि जितना भी पानी स्टाम् वाटर है वह तेजी से निकासी होकर नदी नालों में मिल सके ताकि जलजमाव की स्थिति निर्मित न हो।
इसी को लेकर नगर निगम की टीम लगातार काम कर रही है जिसमे स्टाम वाटर के चेम्बरो ओर लाइन की सफाई लगातार चल रही है ओर ऐसे स्थानों पर पूरी व्यवस्था करने का निगम का प्रयास किया जा रहा है।
