पुलिस-प्रशासन ने बिना अनुमति हो रहे मेकअप चेम्पियनशिप पर की कार्यवाह , रिसोर्ट सील, मालिक पर केस

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बगैर अनुमति रिसोर्ट में आयोजित मैकअप चैंपियनशिप में छापा मारते ही हड़कंप मच गया। कार्रवाई के डर से महिलाएं गाड़ियां लेकर भाग गईं। जो रुकी रहीं उन्होंने आयोजकों पर ही धोखाधड़ी का आरोप लगा दिया। शाम को पुलिस ने रिसोर्ट मालिक राजू उपाध्याय पर केस दर्ज कर लिया।

टीआइ नरेंद्रसिंह रघुवंशी के मुताबिक राऊ स्थित पुण्य रिसोर्ट में हेयर एंड मैकअप चैंपियनशिप का आयोजन चल रहा है। रिसोर्ट में करीब 300 लोग आए हुए थे और आसपास के शहरों से ब्यूटिशियन पहुंच रही हैं। एसआइ महेश चौहान व तहसीलदार महेंद्र गौड़ अफसरों की टीम लेकर पहुंचे तो कई महिलाएं कार्यक्रम छोड़ कर चली गईं। जो बची उन्होंने आयोजकों पर आरोप लगाया कि उनसे एंट्री फीस ली गई थी। छह महीने पूर्व भी हजारों रुपये लिए थे लेकिन उस समय कोरोना का बहाना बनाकर कार्यक्रम निरस्त कर दिया।
टीआइ के मुताबिक किसी ने धोखाधड़ी की शिकायत नहीं की। पुलिस ने रिसोर्ट के एंट्री रजिस्टर की जांच की तो यहां ठहरें हुए यात्रियों की एंट्री नहीं थी। न ही उनकी थाने में सूचना दी गई थी। पलिस ने रिसोर्ट को सील कर दिया और संचालक राजू पुत्र सरदार उपाध्याय निवासी सुदामानगर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

हाई हिल्स वाली युवती भी फरार
विजयनगर थाना पुलिस ने बगैर अनुमति हाई हिल्स पार्टी का आयोजन करने के आरोप में फैज अहमद गौरी नामक आयोजक को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपित कशिश, अरबाज और भूपेंद्र फरार हैं। लारेंस को बुधवार रात ही गिरफ्तार कर लिया था।

Exit mobile version