पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ट्रेजर टाउन स्थित मकान पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने कार्यवाही करते ट्रेजर टाउन स्थित मकान पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को पकड़ा। जिनके पास से पुलिस ने 1 लाख रुपए से अधिक की राशि जब्त की है। पकड़ाए सभी लोग व्यापारी वर्ग से जुड़े है। पुलिस ने जुआ एक्ट तहत सभी लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

राजेंद्र नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रेजर टाउन में कुछ लोग बैठकर जुआ खेल रहे है। पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो 7 लोग जुआ खेलते मिले। जिन्हें पुलिस पकड़कर थाने लाई। थाना प्रभारी के अनुसार पकड़ाए सभी जुआरी व्यापारी वर्ग से जुड़े है। इनके पास से 1 लाख रुपए से अधिक की राशि जब्त की है।

Exit mobile version