पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में लाखो की अवैध शराब पर चला बुलडोजर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर पुलिस द्वारा अवैध शराब विक्रय करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जाती है कार्रवाई के दौरान मिली अवैध शराब को पुलिस द्वारा जप्त कर रखा जाता है वही जप्त की गई शराब को कोर्ट के निर्देश के बाद नष्ट किया जाता है महू पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आज शहर के ट्रेंचिंग ग्राउंड पर लाखों रुपए की देशी विदेशी शराब को नष्ट किया गया।

इंदौर जिले की महु पुलिस द्वारा शहर के टेंचिंग ग्राउंड पर आज लाखों रुपए की जप्त अवैध शराब को बुलडोजर से नष्ट किया गया पुलिस द्वारा शराब नष्ट करने की कार्यवाही के दौरान अपर कलेक्टर पवन जैन तहसीलदार धीरेंद्र पाराशर एसडीओपी विनोद शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे अपर कलेक्टर पवन जैन के अनुसार पुलिस द्वारा करीब 4000000 रुपए की कीमत की जप्त अवैध शराब को नष्ट किया गया है यह शराब 2013 तक के समय में जप्त की गई थी लंबे समय से रखी हुई इस अवैध शराब को पुलिस द्वारा पूरी प्रक्रिया के बाद वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में नष्ट किया गया है

Exit mobile version