पति ने नशे की हालत मे मामूली विवाद के चलते पत्नी पर केरोसिन डालकर उसे जला दिया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में एक पति द्वारा पत्नी को जलाए जाने का घटनाक्रम सामने आया है नशे की हालत में मामूली विवाद के चलते पति ने पत्नी पर केरोसिन डालकर उसे जला दिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है

इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में एक महिला को जलाने का घटनाक्रम सामने आया है महिला का नाम ममता दानल बताया जा रहा है घर में मामूली विवाद के चलते ममता के पति अनिल ने ममता पर केरोसिन डालकर आग लगा दी महिला को गंभीर अवस्था में इंदौर के एम वाय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां महिला की हालत स्थिर बनी हुई है

पूरे मामले में पुलिस ने महिला के मृत्यु पूर्व कथन कार्यपालक मजिस्ट्रेट के सामने करवा दिए हैं फिलहाल आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है

Exit mobile version