नो पार्किंग में खड़ी गाड़ी का चालान काटने वाले SI की मौत, इंजीनियरिंग के छात्र ने मारा था चाकू

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

 भोपाल में बीते दिनों नो पार्किंग में खड़ी गाड़ी का चालान काटने वाले एसआई राम दुबे की मौत हो गई है। दरअसल, नो पार्किंग में खड़ी एक गाड़ी का उस क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे एसआई ने 600 रुपये का चालान काट दिया था। गाड़ी इंजीनियरिंग के छात्र की थी। गाड़ी का चालान काटने पर छात्र ने एसआई को चाकू घोंप दिया था।

ममला भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र का है। यहां ट्रैफिक थाना एसआई राम दुबे क्रेन में ड्यूटी कर रहे थे। यहां हर्ष मीणा नाम के युवक ने नो पार्किंग में गाड़ी लगाई थी, जिसे क्रेन उठाकर क्राइम ब्रांच थाना ले आई।जब हर्ष थाने पहुंचा तो दुबे ने 600 रुपये का चालान भरने के बाद ही गाड़ी छोड़ने की बात कही।

तब हर्ष घर चला गया और करीब सवा घंटे बाद आकर चालान कटवाया। इस दौरान दुबे फोन पर बात करने लगे, तभी इसने दुबे के पेट में चाकू घोंप दिया था। जानलेवा हमले में घायल सब-इंस्‍पेक्‍टर राम दुबे को परिवार ने को निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया था लेकिन आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Exit mobile version