निगम के मुख्यालय में बिजली विभाग कर्मचारी द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में महिला अपराधों की रोकथाम के लिए सभी विभागों में विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाया जाता है उसके बावजूद भी कई विभागों में महिलाओं का शोषण संबंधित घटनाएं लगातार सामने आ रही है ताजा मामला नगर निगम में महिला के साथ निगम के मुख्यालय में बिजली विभाग कर्मचारी द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया जिसको लेकर तत्काल प्रभाव से घटना को अंजाम देने वाले युवक को बर्खास्त करते हुए कर्मचारी का वेतनमान भी रोक दिया गया है

इंदौर नगर निगम के बिजली विभाग के स्टोर रूम में हेल्पर का काम करने वाले जितेंद्र दागी द्वारा महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है जब शिकायत की जानकारी उच्च अधिकारियों को मिली तो विभाग एक्शन मूड में नजर आया पूरे मामले को लेकर निगमायुक्त प्रतिभा पाल का कहना है कि जानकारी मिलने के बाद हेल्पर जिंदगी की सेवा समाप्त कर दी गई है और शाखा प्रमुख को निर्देश दिए हैं कि यदि महिला थाने पर अपराध पंजीबद्ध कर आना चाहती है तो उसकी मदद की जाए और आने वाले दिनों में इस तरह की महिला संबंधित अपराध घटित ना हो इसके लिए भी शहर के सभी निगम जोनल अधिकारियों सहित शाखा प्रमुखों को भी निर्देशित किया गया है कि इस तरह की घटना दोबारा से घटित ना हो इसके लिए विशेष रूप से एहतियात बरती जाए और सभी कर्मचारी महिलाओं का सम्मान करते हुए कार्य करें

Exit mobile version