निगमकर्मियों को जान से मारने की धमकी और शासकीय कार्य में बाधा डालने को लेकर भाजपा नेता के बेटे पर प्रकरण दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

15 अगस्त को देशभक्ति कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता कमाल खान के लड़कों द्वारा जय श्रीराम का नारा लगाने पर एक युवती के साथ बदसलूकी कर उसे मंच से नीचे उतार दिया था । इस मामले में पूर्व महापौर मालिनी गौड़ ने आयोजकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी । मंगलवार को भाजपा नेता की दुकान का अतिक्रमण नगर निगम ने तोड़ दिया । इस दौरान निगमकर्मियों को धमकी देने के मामले में सराफा पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है ।
15 अगस्त को आजादी के जश्न के दौरान भाजपा नेता कमाल खान के लड़कों ने एक युवती के साथ अभद्रता करते हुए उसे मच से उतार दिया था । जिसके बाद कमाल खान पर कार्यवाई की माग उठी थी । इसी कड़ी में नगर निगाह की टीम ने राजवाड़ा पर कमाल खान द्वारा किए गए अतिक्रमण पर कार्यवाई की गई । इस दौरान उसके बेटे माज खान और उसके साथियों ने नगर निगम और पुलिसकर्मियों से जमकर बदतमीजी की और माज ने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दे डाली थी । जिसके बाद निगमकर्मी की शिकायत पर सराफा पुलिस ने शासकीय कार्य मे बाधा सहित अन्य धाराओ में प्रकरण दर्ज किया है ।

पुलिस ने कमाल खान के लड़के माज खान पर जान से मारने की धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है । फिलहाल आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी

Exit mobile version