नाबालिग ने दोस्त के साथ मिलकर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर खुद पर एसिड अटैक की रची कहानी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के जूनी इंदौर थाना पुलिस को बीते दिनों एक किशोरी ने शिकायत की थी कि उसे इंस्टाग्राम पर एक अजय नामक शख्स एसिड अटेक की धमकी दे रहा है ,अजय पर किशोरी पूर्व में छेड़छाड़ का मुकदमा भी दर्ज करवा चुकी थी, और वह हाल ही में जेल से छूटकर आया था, जेल से छूटकर आते ही उसने किशोरी को धमकाकर एक बार २५ हजार रूपये वसूल भी लिए थे। उसके बाद अजय ने किशोरी को और पैसा न देने पर एसिड अटैक की धमकी दी थी, इस बात की भनक लगते ही परिजनों ने पुलिस को शिकायत की,पुलिस ने केस दर्ज कर जाँच शुरू की तो कहानी का खुलासा हुआ। नाबालिग ने खुद फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर खुद को ही एसिड अटैक करने का मेसेज किया था, और पूर्व आरोपी को फंसा दिया, पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर लिया है , वही मासूम के एक मित्र की भी भूमिका भी इसमें पायी गई है ,पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया है।

Exit mobile version