नगर निगम की टीम से सफ़ाई को लेकर क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक का हुआ विवाद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर नगर निगम का दल राउ क्षेत्र में मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए दवा छिड़कने के लिए पहुंचा था इसी दौरान क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी का सफ़ाई को लेकर विवाद हो गया था बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया हालांकि इस मामले में विधायक जीतू पटवारी ने बताया कि किस तरह से दवाई छिड़कने के काम में भी उद्घाटन का इंतजार किया जा रहा था

इंदौर नगर निगम के कर्मचारी बड़ी संख्या में अपनी शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंचे जिसमें बताया गया कि राऊ विधानसभा क्षेत्र में मलेरिया और डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर सफाई कर्मी और नगर निगम के अन्य कर्मचारी दवाई छिड़कने के लिए गए थे जिसके बाद इस दल से क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी का विवाद हुआ पहले खबर आई कि विधायक द्वारा नगर निगम के कर्मचारियों से संसदीय भाषा का इस्तेमाल कर विवाद किया गया है इस मामले में पुलिस का साफ कहना है कि पहले कर्मचारी शिकायत करना चाहते थे बाद में कार्रवाई नहीं करने की बात कहकर वह लौट गए इस विवाद को लेकर कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी का बयान सामने आया उन्होंने कहा कि किस तरह से शहर में मलेरिया और डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही जिससे रोज मौतें हो रही है और नगर निगम के कर्मचारियों से कार्य कराने के बजाय फीता कटवा कर उद्घाटन का इंतजार किया जा रहा था जिसे लेकर उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई

Exit mobile version