इंदौर के कनाडिया पुलिस ने ससुर की शिकायत पर उसके दामाद के खिलाफ ही धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है आरोपी ने आर्थिक तंगी का झांसा देकर प्लॉट पर लोन करवाने को कहा बाद में धोखे से वह प्लॉट ही अपने नाम करवा लिया कनाडिया पुलिस के अनुसार फरियादी रविंद्र कुमार जैन उम्र 80 वर्ष की शिकायत पर उनके दामाद आशीष जैन निवासी विजय नगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है दरअसल फरियादी का वैभव नगर में एक प्लॉट है आशीष जैन उनके दामाद हैं आशीष ने करीब 3 साल पहले ससुर को यह झांसा दिया कि वह आर्थिक तंगी से गु | जर रहा है उनके प्लॉट पर लोन लेना चाह रहा है । ससुर ने रजामंदी दे दी तो आरोपी उन्हें रजिस्ट्रार कार्यालय ले गया और कोरे कागज पर साइन करवा लिए आरोपी ने वह प्लॉट बाद में खुद के नाम करवा लिया फरियदी को जब पता लगा तो उन्होंने अपने दामाद से इस बारे में बात की और प्लॉट के पैसे देने को कहा तो आरोपी पैसे देने से भी मुकर गया फरियादी ने मामले की शिकायत आला पुलिस अधिकारियों से की थी जांच के बाद अब केस दर्ज हुआ है
