ड्राइवर की लापरवाही से हुई दुर्घटना ,बस की चपेट में आने से मासुम की दर्दनाक मौत हो गई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में रॉयल ट्रैवल्स बस की चपेट में आने से एक तेरह वर्ष के बच्चे की मौत हो गई..मामले में पुलिस ने बस जप्त कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

इधर परिजनों का आरोप है कि बस का ड्राइवर शराब के नशे में था.. बच्चा संगम नगर स्थित अपनी बहन के घर से लौट रहा था तब अचानक पोलो ग्राउंड की ओर से आ रही रॉयल ट्रैवल्स की बस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे के बड़े भाई ने बताया ड्राइवर नशे में हो सकता है। बस तेज गति से दौड़ रही थी। जिसके कारण बच्चे को टक्कर लगी और वह बस के पिछले टायर में आने से मौत हो गई।

गौरतलब है कि पुलिस ने जहां विवेचना शुरू कर दी है। वहीं जांच अधिकारी मीडिया के समक्ष बयान देने से बचते नजर आ रहे है। वहीं दुर्घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

Exit mobile version