डिस्प्ले बदलवाने की बात पर हुआ विवाद बदमाशो ने की दुकान संचालक के साथ मारपीट सीसीटीवी मे केद घटना

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
डिस्प्ले बदलवाने की बात पर  हुआ विवाद बदमाशो ने की दुकान संचालक के साथ मारपीट सीसीटीवी मे केद घटना

इंदौर की छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के पास यशवंत प्लाजा में GT मोबाइल दुकान में फोन की डिस्प्ले डलवाने की बात पर हुए विवाद के बाद युवक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दुकान में तोड़फोड़ करना शुरू कर दी पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई घटना के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

दरअसल मामला छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के महज कुछ कदम की दूरी पर बने यशवंत प्लाजा का है जहां मोबाइल दुकान संचालक संजय परमार मोबाइल डिस्प्ले डलवाने आए ग्राहक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ विवाद इतना बढ़ा कि ग्राहक अज्जू उन्हें अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दुकान में तोड़फोड़ करना शुरू कर दी ओर रुपए की मांग करने लगे घटना में दुकान संचालक के साथ बेरहमी से पिटाई भी की गई पूरी घटना दुकान में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

Exit mobile version