साम्प्रदायिक उपद्रव और कानून व्यवस्था बिगड़ने पर टीआइ भले ही देरी से पहुंचे एसपी का स्ट्राइकिंग फोर्स पहले पहुंच जाएगा। हर थाने के दो-दो सिपाहियों से बनी 40 जवानों यह टीम वो गोपनीय सूचनाएं भी एकत्र करेगी जिसे थाने वालों को जानकारी नहीं होती। सिपाही 24 घंटे पुलिस कंट्रोल पर मौजूद रहेंगे।
एसपी (पूर्वी) आशुतोष बागरी के मुताबिक पिछले डेढ़ माह से छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो रही थी। कईं बार आपसी विवाद को साम्प्रदायिक रंग देने पर तनाव की स्थिति बन जाती है। घटनाक्रमों में व्यस्त रहने पर थाना प्रभारियों को मौके पर पहुंचने में देरी भी हो सकती है।
ऐसे में स्थिति को तत्काल संभाला जा सके इसलिए 40 जवानों का स्ट्राकिंग फोर्स तैयार किया है। गाड़ियां और हथियारों से लैस जवानों का सभी थानों से चयन किया है। एएसपी (पूर्वी-1) जयवीरसिंह भदौरिया के मुताबिक जब कोतवाली थाने का घेराव हुआ तो जवान तत्काल मौके पर पहुंच गए। टुकड़ों में बंटे जवानों ने उन लोगों की गोपनीय जानकारी भी जुटा ली जो उपद्रव को हवा दे रहे थे।
थानों की गड़बडी भी पकड़ेंगे जवान
एएसपी (पूर्वी-1) जयवीरसिंह भदौरिया के मुताबिक टीम पूर्वी क्षेत्र में चल रहे अनैतिक कार्यों की जानकारी, जुए-सट्टे और अवैध शराब के अड्डों की जानकारी भी एकत्र कर एसपी को देंगे। एसपी संबंधित थाना प्रभारी या स्ट्राइकिंग फोर्स से कार्रवाई करवाऐंगे।
मेडिकल स्टोर से नेबुलाइजर मशीन चोरी, केस दर्ज
ट्रेजर फैंटेसी राऊ निवासी अनुज चतुर्वेदी ने द्वारकापुरी थाने में चोरी का केस दर्ज करवाया। अनुज ने बताया कि उनका द्वारकापुरी की अंकल गली में शशि मेडिकल स्टोर है। बुधवार शाम करीब 7 बजे शटर बंद कर वे चाय-नाश्ते के लिए गए थे। आधे घंटे बाद लौटे तो स्टोर में रखी नेबुलाइजर मशीन चोरी हो चुकी थी।
