इंदौर की जूनि इंदौर थाना पुलिस ने अवैध रूप से नकली शराब बेचने के मामले में बंटी नामक युवक को गिरफ्तर कर उसके पास से लाखों रुपये मूल्य की अंगेजी शराब जप्त की थी उसके बाद आरोपी बंटी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह शराब जिम्मी इतरानी से लेता था जिसपर पुलिस ने जिम्मी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो दोनों ही एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे जिसके बाद पुलिस ने दोनों की रासुका की कार्यवाही के लिए एनएसए तैयार कर इंदौर कलेक्टर मनीष सिह को भेजा गया था जिसमे कलेक्टर ने जिम्मी इतरानी का रासुका के तहत कार्यवाही का आदेश मिल गया है अब पूरे मामले में जिम्मी के खिलाफ वारंट जारी कर रासुका के तहत कार्यवाही की जा रही है।आपको बता दे कि जहरीली शराब कांड में 6 लोगो की मौत के बाद आबकारी विभाग और पुलिस विभाग एक्शन मोड़ में आया था और कई अवैध शराब कारोबारियों के यहा छापामार कार्यवाही करते हुवे उन्हें गिरफ्तार किया था।
