परसरामपुरिया अग्रवाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की तीसरी मंजिल से एक 15 वर्षीय छात्रा नीचे आ गिरी। गंभीर हालत में छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। छात्रा कैसे गिरी इसको लेकर स्कूल प्रबंधन कुछ भी कहने से बच रहे है। फिलहाल छत्रीपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू की।
छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले परसरामपुरिया अग्रवाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 11वी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा सुहानी लाभांते स्कूल की तीसरी मंजिल से निचे आ गिरी। सूचना लगते ही स्कूल स्टाॅफ छात्रा को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। स्कूल प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहंुचे। परिजनों ने आशंका जताई है, कि उसके साथ कुछ अनहोनी हुई है।
मामले में स्कूल प्रबंधन ने बच्ची के गिरने पर अनभिज्ञता जताई है। इसके साथ ही स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने की बात कही।
