चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक महिला के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सूने मकान में नकबजनी की वारदातों को अंजाम देनें वाले दो आरोपी और उनकी एक महिला साथी को भवंरकुआं थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़ाए आरोपियों से पुलिस ने चोरी किया माल भी बरामद किया।

दरअसल ब्रम्हपुरी कॉलोनी में रहने वाले सचिन हार्डिया के सूने मकान में अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मामले की विवेचना के दौरान भंवरकुआं थाना पुलिस ने घटना स्थल व आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटैज एवं मुखबिर की सूचना पर संदेही आरोपी भय्यु उर्फ अंकित उर्फ अनुराग और सूरज को पकडकर सख्ती से पूछताछ की। जिसमे दोनों ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर फरियादी के घर के दरवाजें का नकुचा तोडकर प्रवेश कर सोने चांदी के आभूषण व लेपटॉप, हेडीकैप कैमरा तथा नगदी रूपयें व अन्य कीमती सामान चोरी करना कबूला। एडिशनल एसपी राजेश व्यास के अनुसार पकड़ाए दोनों आरोपी नशे के लिए महिला मित्र की मदद से सुने मकानो की रैकी करवा कर चोरी की वारदात को अजाम देते थे। आरोपियों ने शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों के कब्जे से सोने चांदी के आभूषण, लेपटॉप, हैडीकैप कैमरा, नगदी रूपयें, अन्य कीमती सामान तथा घटना मे प्रप्रयुक्त एक्टिवा भी जब्त की है।

Exit mobile version