घर के बाहर टहल रहे व्यक्ति के गले से बाइक सवार तीन बदमाश सोने की चैन छीनकर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में खाना खाकर घर के बाहर टहल रहे व्यक्ति के गले से बाइक सवार तीन बदमाश सोने की चैन छीनकर फरार हो गए। पुलिस के हाथ सी सी टी वी फुटेज लगे है जिसके आधार पर बदमाशो की तलाश की जा रही हे।

घटना अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चाणक्यपुरी की है। जहा रहने वाले मधुसूदन जोशी के साथ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। अन्नपूर्णा थाना प्रभारी गोपाल परमार के अनुसार फरियादी मधुसूदन जोशी खाना खाकर घर के बाहर टहल रहे थे तभी बाइक सवार तीन बदमाश आए जिसमें से एक बदमाश बाइक से उतरा और मधुसूदन के पीछे चलने लगा और गले से सोने की चैन छीनकर अन्य दो साथियों के साथ भाग खड़ा हुआ।

Exit mobile version