गांव से 15 दिन पहले अपने मां और भाई के पास कम्प्यूटर कोर्स करने आई एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों ने बताया कि वह ऑनलाइन गेम खेलती थी। कंपनी की तरफ से उसे कॉल आ रहे थे। इसे लेकर तनाव में थी। पुलिस के मुताबिक गेम में कर्ज हो गया था या फिर किसी ओर बात को लेकर वह डिप्रेशन में थी इस बात की जांच की जा रही है।
पब जी गेम ने ली युवती की जान,संभवतः पबजी गेम में कर्जा होने के चलते लगाई फांसी…….मोबाईल में मिले हे तीन नंबर…..पुलिस कर रही हे नंबरों की जांच……गाँव से अपने भाई के यहाँ कंप्यूटर कोर्स करने आई थी युवती…….घटना हीरानगर थाना छेत्र के न्यू गौरी नगर की हे यहाँ रहने वाली 20 वर्षीय राधा उर्फ रक्षा ने शनिवार रात घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक उसका भाई संजय शाम को काम से घर आया था। उसे राधा ने किराने का सामान लेने भेजा। करीब आधे घंटे में संजय वापस आया तो कमरे में राधा फंदे पर झूल रही थी। उसे एमवाय अस्पताल लेकर आया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा हे की राधा यहां भाई संजय और मां नर्मदाबाई के पास नौसार जिला हरदा से आई थी। वह यहां टेली का कम्प्यूटर कोर्स कर रही थी। राधा गांव में ही फर्स्ट ईयर की भी पढ़ाई कर रही थी। भाई ने बताया कि वह ऑनलाइन गेम पबजी खेलने का शौक था। एक दो दिन से वह तनाव में थी। उसके मोबाइल पर कंपनियों के वॉट्सअप कॉल भी मिले हैं। जो भाई ने पुलिस को दिए हे।
