गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा का बयान,हिंदू नाम रखकर चूड़ियां बेच रहा था युवक,2 आधार कार्ड भी मिले

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा का बयान,हिंदू नाम रखकर चूड़ियां बेच रहा था युवक,2 आधार  कार्ड भी मिले

इंदौर. मध्‍य प्रदेश के इंदौर में एक चूड़ी बेचने वाले (Bangle Seller) से सरेआम पिटाई का वीडियो वायरल होने से बवाल मच गया है. इस घटना के विरोध में एक समुदाय विशेष के लोगों ने सेंट्रल कोतवाली थाने का घेराव कर दिया. हंगामे के बाद इंदौर पुलिस (Indore Police) ने अज्ञात लोगों के खिलाफ 14 धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है और वीडियो में मारपीट करते दिखाई दे रहे लोगों की तलाश की जा रही है. वहीं इस मामले पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने सख्‍त कारवाई करने का भरोसा दिया है.

हालांकि लोगों का कहना है कि चूड़ी बेचने के बहाने महिलाओं से छेडछाड़ करने के चलते इस युवक की पिटाई की गई है. वहीं तस्लीम नाम के इस युवक का कहना है कि रविवार को गोविंद नगर कॉलोनी में वो चूड़ियां बेच रहा था. इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी जाति पूछी और जैसे ही उसने अपनी जाति बताई लोगों ने मारपीट शुरू कर दी और पैसे छीन लिए. हालांकि घटना के बाद पीड़ित युवक ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं की.विज्ञापन

पुलिस ने कही ये बात
वहीं, इंदौर के एसपी ईस्ट आशुतोष बागरी का कहना है कि वायरल वीडियो की पड़ताल की जा रही है. इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. सेंट्रल कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. हम जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे. लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाएं रखें. घटना को घटना की तरह ही लें, उसे शांति व्यवस्था की समस्या बनाने का प्रयास न करें. पुलिस-प्रशासन सम्पूर्ण विधिक कार्रवाई कठोरता के साथ कर रहा है, लेकिन जिन लोगों ने भीड़ इकट्ठा कर थाने पर हंगामा किया है उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा उन्‍होंने कहा कि इंदौर में कुछ दिनों से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिशें की जा रही हैं. हालांकि पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से अपना काम कर रहा है.

दोनों पक्षों पर होगी कार्रवाई: नरोत्तम मिश्रा
इस मामले पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है. उन्‍होंने कहा कि गृह विभाग की रिपोर्ट है कि वो चूड़ी बेचता था, लेकिन उसने अपना हिन्दू नाम रखा था. उसके पास से दो आधार कार्ड मिले हैं. वह सावन के महीने में बेटी-बहनों को चूड़ी पहना रहा था,तब ये विवाद शुरू हुआ. इस मामले में दोनों पक्षों पर सख्‍त कारवाई होगी.

- Advertisement -

यही नहीं, इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता और शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है, तो कुमार विश्‍वास ने भी सीएम शिवराज सिंह चौहान से न्‍याय की उम्‍मीद जताई है.

Exit mobile version