कोरोना काल में बंद पडी ट्रेन राजेन्द्र नगर स्टेशन के नजदीक डेमो ट्रेन की सेंटिंग के दौरान हुआ हादसा कोई जनहानि नही

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के पश्चिमी रेलवे मंडल की कई ट्रेनें कोरोना काल में यात्रियों के आभाव में बन्द है जिसके चलते ट्रेनों में विल जाम ना हो इस कारण से ट्रेनों की सेंटिंग के दौरान राजेन्द्र नगर स्टेशन के नजदीक ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया है फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है रेलवे कर्मचारी सुधार कार्य में जुटे हुए हैं

इंदौर के राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर डेमू ट्रेन को सेंटिंग के दौरान संचालित किया जा रहा था ताकि ट्रेनों के पैरों में किसी भी प्रकार का कोई जर्क ना लगे इसी दौरान ट्रेन में अधिक जोर से धक्का लगने के कारण ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया पश्चिम रेलवे मंडल बीआरओ जितेंद्र कुमार का कहना है कि अभी कई दिनों से ट्रेनें निरंतर रूप से बंद है और इन्हें फिर से संचालित किया जाना है इसी के चलते डेमो ट्रेनों को जर्क से दूर रखने के लिए संचालित किया जा रहा था कि तभी यह हादसा सामने आया है इसके कारण किसी भी ट्रेन की आवाजाही में कोई समस्या नहीं होगी ट्रेन इसी तरह पटरियों पर दौड़ती रहेंगी केवल अधिक धक्का लगने के कारण कुछ डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे हैं जिनके लिए रेलवे कर्मचारी निरंतर काम कर रहे हैं

Exit mobile version