कांग्रेस ने कोरोना काल में इलाज करने वाले डॉक्टर्स के सम्मान का अभियान शुरू किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में कांग्रेस ने कोरोना काल में इलाज करने  वाले डॉक्टर्स के सम्मान का अभियान शुरू किया है।

इस अभियान के तहत कांग्रेस नेता चिकित्सकों के क्लीनिक पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित कर रहे है। बुधवार को भी खातीवाला टैंक इलाके में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला और पदाधिकारियों ने डॉ. ज्ञान पंजवानी का सम्मान किया। कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है, कि कोरोना काल में सबसे ज्यादा सेवा डॉक्टर्स ने की है। इन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर सैकड़ो कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया। कोरोना काल में सरकार पूरी तरह से फैल हो चुकी थी। जनता की सूध लेने वाला कोई नहीं था। उसी दौरान चिकित्सकों ने सेवा भाव से लोगों का इलाज किया। लिहाजा,कांग्रेस शहर के सभी सम्मानीय चिकित्सकों का सम्मान करेंगी। ये अभियान शहर की सभी विधानसभा में चलाया जाएगा। 

Exit mobile version