इंदौर में जहरीली राॅयल स्टैग ने ली 5 जानें बार को पुलिस ने सील कर संचालको को हिरासत मे लिया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
इंदौर में जहरीली राॅयल स्टैग ने ली 5 जानें बार को पुलिस ने सील कर संचालको को हिरासत मे लिया

मध्य प्रदेश में ब्रांडेड कंपनियों के नाम की नकली शराब धड़ल्ले से बेचे जाने का खुलासा हुआ है। मुनाफे के लालच में शराब माफिया नकली शराब के साथ ही लोगों को मौत परोस रहे हैं। मंदसौर कांड के बाद इंदौर में हुई संदिग्ध मौतों की जांच में इसका खुलासा हुआ है। इंदौर में बार के भीतर नकली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई लोगों का अभी इलाज जारी है।

इंदौर में धड़ल्ले से परोसी जा रही हे ब्रांडेड नकली शराब दरअसल इंदौर में नकली शराब पीने से आज फिर एक युवक की तबियत बिगड़ गई। युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सामने आने के बाद एसपी महेशचंद्र जैन ने इंदौर में नकली शराब पीने से 2 लोगों की मौत की पुष्टी की है।लेकिन अभी तक नकली शराब से 5  लोगो मोत हो चुकी हे.. पिछले दिनों शहर में स्थित पैराडाइज बार में 7 दोस्तो ने रॉयल स्टैग शराब पी थी। जिसके बाद 4 दोस्तों की तबियत बिगड़ गई थी। शराब पीने वालों 7 में से 4 दोस्तों की मौत हो चुकी है। जिसमें सागर, शिशिर, सचिन, शिवनंदन की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं मोहन ठाकुर , रिंकू वर्मा और  एक अन्य युवक का अभी इलाज जारी है।वही सपना बार में शराब पिने से एक युवक की मोत हुई हे. इन्हें बार में ही नकली शराब परोसी गई थी।वही एसपी का कहना हे की ये लोग बहार से नकली रॉयल स्टेज शराब लेकर बार में पहुंचे और शराब पि जिसके बाद ही इनकी तबियत बिगड़ी और मोत हो गई…..फिलहाल पुरे ममले में पुलिस को  ने विसरा रिपोर्ट आने का इंतजार वही दोनों बार को पुलिस ने सील कर संचालको को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हे…… 

Exit mobile version