इंदौर से ग्वालियर के लिए शुरू हो रही इंडिगो फ्लाइट और इंदौर-दुबई के मध्य फ्लाइट शुरू की गई इस अवसर पर इंदौर एयरपोर्ट पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया इंदौर विमानतल से इंदौर से दुबई की फ्लाइट पुनः शुरू की गई इस अवसर पर इंदौर एयरपोर्ट पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए तथा मंत्री श्री तुलसी सिलावट ,सांसद श्री शंकर लालवानी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर इंदौर से दुबई के लिए शुरू की गई पहली फ्लाइट की पहली यात्री सुश्री रश्मी दीक्षित को मंत्री श्री तुलसी सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी एवं एयर इंडिया के अधिकारीगण द्वारा फ्लाइट का बोर्डिंग पास प्रदान किया गया। मंत्री श्री तुलसी सिलावट ने कहा की केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में प्रदेश को मिली ये सौगात मध्य प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जायेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया के मार्गदर्शन में स्थापित हुए इस नए कीर्तिमान के लिए उन्हें इंदौर वासियों की ओर से आभार प्रकट किया।
