इंदौर एसटीएफ ने बड़ी कार्यवाही करते हुए हवाला कारोबार का पर्दाफ़ाश किया और साथ 7 आरोपीयो को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर एसटीएफ ने बड़ी कार्यवाही करते हुवे हवाला कारोबार का पर्धाफ़ाश किया आरोपियों से 70 लाख रुपये जप्त किये वही मोके से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है टीम ने फ्लेट से 3 नोट गिनने की मशीन 9 मोबाइल फोन भी जप्त किये है हवाला से जुड़े कारोबारियों ने फ्लेट के दीवार में एक गुप्त चेम्बर में इन रुपयों को छुपा रखा था।

इंदौर एसटीएफ विभाग की टीम ने कल देर रात एक फ्लैट पर छापा मारकर वह से हवाला से जुड़े 7 कारोबारियों को गिरफ्तार किया है वही टीम ने उनके कब्जे से 70 लाख 10 हजार रुपये,3 नोट गिनने की मशीन,9 मोबाइल फोन जप्त किये है, दरअसल एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जावरा कंपाउंड में नाकोड़ा काम्पलेक्स की तीसरी मंजिल पर बने फ्लैट में हवाला का कारोबार चल चला रहा सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम ने मौके पर दबिश दी कॉफी सर्चिंग के बाद टीम हताश हो गई फ्लेट में बानी एक दीवार में कुछ टीम को अजीब लगा। जहा चैक करने पर दीवार के अंदर एक गुप्त चेंबर नजर आया जो एक स्पेशल स्केल से चेम्बर का दरवाजा खुलता है जिसे खोलने पर हवाला कारोबारियों ने गुप्त चेम्बर में 70 लाख 10 हजार रुपये छुपा रखे थे जो टीम ने जप्त किये वही मोके से 7 आरोपी सुरेश सोलंकी, राजेन्द्र, अजय , मेहुल, प्रसाद सिंह,दशरत,औऱ विजय को हिरासत में लिया है । सभी गुजरात के रहने वाले है और हवाला का कारोबार करते है। एसटीएफ पुलिस को एक स्पेशल जैकेट भी मिला है जिसमे रुपयों को छुपा कर रुपयों को इधर उधर ले जाया जाता था फिलहाल ये रुपये किसके है। और इन हवाला कारोबारियों के तार कहा कहा जुड़े है इसका पता लगाया जा रहा है।

Exit mobile version