इन्दौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई चाकूबाजी की घटना में घायल हुए एक नाबालिक की उपचार के दौरान आज मौत हो गई । मामले में पुलिस ने आरोपियो को पुलिस पहले ही गिरफ्तार चुकी है जो की नाबालिक है और मामूली विवाद के बाद उन्होंने चाकू से हमला किया था ।
घटना इन्दौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र की है जहा 28 और 29 जून की रात दीपक सोलंकी पर वही रहने वाले दो लड़कों ने चाकू से हमला किया था जिसके बाद घायल का एमवाय अस्पताल में उपचार जारी था जहाँ आज सुबह घायल दीपक की मौत हो गई । मामूली विवाद के चलते दीपक पर यह हमला हुआ था वही आजादनगर पुलिस ने नाबालिग आरोपियो को पहले ही गिफ्तार कर लिया था । जिन पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उन्हें नाबालिक होने पर बाल सुधारगृह भेजा गया था । अब पुलिस इसमे हत्या का प्रकरण दर्ज कर धाराएं बढ़ाएगी ।
