अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाला तस्कर, क्राईम ब्राँच इंदौर की गिरफ्त में।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

▪️ आरोपी से 10 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) , 01 दो पहिया वाहन, 01 मोबाइल व 1600 नगद (कुल किमत करीब 1,46,600/-रूपये) जप्त ।

▪️ आरोपी के विरुद्ध हत्या,मारपीट,अवैध हथियार जैसे 13 अपराध पहले से है पंजीबद्ध|

▪️ आरोपी इंदौर के बाहर सीमावर्ती जिलों से लाकर इंदौर शहर में करता था अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी|

श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा शहर मे अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय में संलिप्त व्यक्तियो के विरुध्द आपरेशन प्रहार के तहत प्रभावी कार्यवाही करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम ब्रांच) श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा थाना अपराध शाखा की टीम को गठित किया गया एवं प्राप्त निर्देश के पालन मे लगाया गया ।

- Advertisement -

उक्त तारतम्य में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय व उपयोग मे संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनिय रुप से लगातार असुचना संकलन करते मुखबिर द्वारा बताया की एक आरोपी पैरोल पर जेल से छूटा है इंदौर के बाहर सीमावर्ती जिलों से अवैध मादक पदार्थ (गांजा) लेकर, जय श्री राम रेस्टोरेंट के सामने बिजली के खंबे के पास एयरपोर्ट रोड थाना चंदननगर क्षेत्र में अपनी काले रंग की एक्टिवा से आकर इंदौर शहर में विक्रय करने वाला है|

मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये स्थान पर जय श्री राम रेस्टोरेंट के सामने बिजली के खंबे के पास एयरपोर्ट रोड थाना चंदननगर क्षेत्र में काली रंग की दोपहिया वाहन एक्टिवा पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ने पर नाम पूछते अपना नाम कान्हा उर्फ करण पिता संजय यादव निवासी 3/4 मालवा मिल की पक्की चाल, परदेशीपुरा इंदौर का होना बताया आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास 10 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) होना पाया।

आरोपी से 10 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) , 01 दो पहिया वाहन, 01 मोबाइल व 1600 नगद (कुल किमत करीब 1,46,600/-रूपये) जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा पर अपराध क्रमांक 18/21 धारा 08/20 एन.डी.पी.एस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी कान्हा उर्फ करण पिता संजय यादव निवासी 3/4 मालवा मिल की पक्की चाल, परदेशीपुरा इंदौर आपराधिक प्रवृत्ति का हैं, जिसके विरुद्ध पहले से 13 अपराध पंजीबद्ध है जिसमें हत्या अवैध हथियार मारपीट जैसे गंभीर अपराध शामिल है| प्रकरण मे गिरफ्तार आरोपी से अवैध मादक पदार्थ गांजा के स्त्रोत व क्रय विक्रय के संबंध मे स्थानीय एवं बाहरी क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है ।

Exit mobile version