इंदौर में आए दिन बैंकों में वारदात हो रही है लॉकडाउन खुलने के बाद इन घटनाओं में इजाफा हुआ है इसी को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारियों ने क्षेत्रीय थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे प्रत्येक बैंकों में जाकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा को लेकर एक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें
इंदौर के सभी शासकीय और अशासकीय बैंकों में क्षेत्रीय पुलिस जाकर बैंकों का निरीक्षण कर रही है इंदौर में आए दिन बैंकिंग शॉट को लेकर कई घटनाएं हो रही हैं साथ ही बैंकों के बाहर लूट जैसी घटनाएं भी सामने आ रही है प्रत्येक थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों का दौरा कर रहे हैं और वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं
इंदौर पुलिस के आला अधिकारियों ने यह भी निर्देशित किया है कि प्रत्येक एटीएम और प्रत्येक बैंकों में सीसीटीवी कैमरे चालू होना चाहिए साथ ही बैंकों में गार्ड की व्यवस्था भी सुनिश्चित हो ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए
