बहुचर्चित हनीट्रैप मामले में बुधवार को आरोपी श्वेता पति स्वप्निल जैन जमानत पर रिहा हो गई है। मंगलवार को इंदौर हाइकोर्ट से हनी ट्रैप मामले में आरोपी श्वेता पति विजय जैन,श्वेता पति स्वप्निल जैन और मोनिका यादव को जमानत मिली थी। लेकिन भोपाल में चल रहे मानव तस्करी के मामले में श्वेता पति विजय जैन की जमानत अटक गई इस वजह से वो रिहा नहीं हो पाई। लेकिन इंदौर सेट्रल जेल से श्वेता स्वप्निल जैन और उज्जैन जेल से मोनिका यादव को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।श्वेता स्वप्निल जैन को बिमारी और चार्टशिट में ठोस आरोप नहीं मिलने बिन्हा पर कोर्ट ने जमानत दी है। जेल से बाहर निकलने के बाद से श्वेता ने पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है। किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। श्वेता को लेने के लिए उसके परिजन और वकील पहुंचे थे। फिलहाल,हनी ट्रैप मामले में बरखा सोनी,आरती दयाल,ड्राइवर औमप्रकाश और अभिषेक को अभी तक जमानत नहीं मिली है।
