स्वर्गीय राष्ट्रीय संत भय्यू जी महाराज की बेटी कुहू द्वारा सूयोदय आश्रम पर पत्रकारो से चर्चा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्यप्रदेश में स्थित इंदौर में स्वर्गीय राष्ट्रीय संत भय्यू जी महाराज की आत्महत्या की घटना के बाद से ही महाराज की बेटी कुहू व दूसरी पत्नी डॉ आयुषी के बीच करोड़ो रुपयों सम्पति को लेकर बने ट्रस्ट के विवाद रुकने का नाम नही ले रहा है कुहू द्वारा सूयोदय आश्रम पर पत्रकार वार्ता कर ट्र्स्ट के सदस्यों पर आरोप लगाते हुए फर्जी सिग्नेचर के दस्तावेज पत्रकारों के सामने रखे है….।

बता दे स्वर्गीय राष्ट्रीय संत भय्यू जी महाराज के द्वारा इंदौर में ही अपने बंगले पर बंदूक की गोली से संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद से ही आत्महत्या के मामले पर परिवार द्वारा कई आरोप लगाए गए थे और महाराज की आत्महत्या का पूरा मामला जिला न्यायालय में भी विचारधीन है करीबन 15 सौ करोड़ से अधिक की संपत्ति पर खड़ा स्वर्गीय भैय्यू महाराज क ट्रस्ट पारिवारिक विवाद में लगातार घिरता हुआ ही नजर आ रहा है जहां एक और महाराज की दूसरी पत्नी डॉक्टर आयुषी पूरी तरह से परिजनों व बेटी कुहू सहित ट्रस्ट को लेकर साधने में लगी हुई है तो वही महाराज की बेटी कुहू लगातार महाराज की दूसरी पत्नी आयुषी सहित महाराज द्वारा निर्मित मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र के संपूर्ण ट्रस्ट को सवाले निशाने पर खड़े करती हुई नजर आ रही हैं ताजा मामले में कुहू ने तत्कालीन रूप से बने हुए ट्रस्टी यों पर आरोप लगाया है कि उनके आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज व उनकी फर्जी साइन कर उन्हें ट्रस्ट के 9 सदस्यों में शामिल कर लिया गया है जबकि उन्होंने किसी भी तरह का कोई साइन ट्रस्ट के सदस्य बनने के लिए नहीं किया था और इसी के साथ उनका कहना था कि उन्हें जान का खतरा है और वह कई दिनों से शासन प्रशासन से सुरक्षा को लेकर मांग कर रही है लेकिन उन्हें प्रशाशन ने अब तक किसी भी तरह की कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई है..।

Exit mobile version