स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस विभाग में पदस्थ पुलिसकर्मियों का उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य को लेकर सम्मानित किया जाता है। साल 2021 में भी 15 अगस्त पर सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए पूर्वी क्षेत्र में ऐसे पुलिसकर्मियों को लिस्टिंग की जा रही है। एसपी पूर्व आशुतोष बागरी के अनुसार लाॅक डाउन अवधी और शहर अनलाॅक के बाद अलग अलग क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किया है। नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने वाला रेकैट का पर्दाफाश किया गया, भूमाफिया अभियान के तहत एसआईटी टीम ने सराहनीय कार्य किया, इसके साथ अपराध में कमी लाने के लिए भी कुछ पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही, यही नहीं कुछ पुलिसकर्मियों ने अपनी जान पर खेलकर दूसरों की जान बचाई है। ऐसे पुलिसकर्मियों प्रोत्साहित करना बेहद जरूरी है। इसी के चलते उनकी लिस्टिंग कर नाम भेजा गया है।


