स्वच्छ ट्रैफिक मुहिम के तहत यातायात और निगम टीम की संयुक्त कार्रवाई और पुलिस का भारी अमला रहा मौजूद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर नगर निगम और यातायात की पुलिस की “स्वच्छ ट्रैफिक” मुहिम शनिवार को भी जारी रही। शनिवार को दोनों विभागों ने ग्वालटोली से लेकर भंडारी ब्रिज के नीचे तक खड़ी बसों को जब्त किया।

शुक्रवार को इंदौर नगर निगम और यातायात पुलिस टीम ने जहां नौलक्खा क्षेत्र में यातायात बाधित कर रही पुरानी बसों को जब्त किया था, वहीं शनिवार को दोनों विभागों की टीम ने ग्वालटोली से लेकर सरवटे बस और वल्लभ नगर तक बेतरतीब तरीके से सालों से खड़े पुराने वाहनों को जब्त किया वहीं उज्जैन देवास के बीच चलने वाली बसों को को भी जब्त किया। निगम की टीम के साथ भारी संख्या में कर्मचारी और रिमूवल गैंग का अमला मौजूद रहा। निगम गैंग प्रभारी लता अग्रवाल ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर यातायात सुगम बनाने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

वहीं यातायात पुलिस टीम साथ मौजूद एसपी ने बताया कि कल भी यातायात विभाग की कार्रवाई हुई थी और आज भी कार्रवाई कर कई बसें जब्त की गई है जिन्हें ट्रंचिंग ग्राउंड भेजा जा रहा है यदि आगे भी बस मालिकों ने बसें रोड पर खड़ी की तो उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version