बीजेपी राज्यसभा सांसद ज्योतिराज सिंधिया के केंद्र मंत्री बनने पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट की खुशी का ठिकाना नहीं है।
सिंधिया के केंद्रीय मंत्री बनने की खुशी में तुलसी सिलावट ने सभी को मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। मंत्री सिलावट ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को मध्य प्रदेश के भाइयों और बहनों की तरफ से बधाई देता हूं जो उन्हें जिम्मेदारियां दी गई हैं उन्हें बखूबी निभाएंगे मंत्री तुलसी सिलावट का कहना है कि केंद्र से उनको जो जिम्मेदारी दी गई हैं वह उसे बखूबी निभाएंगे सिंधिया जी की कार्यशैली बहुत अलग है निष्पक्ष और उनके केंद्र में मंत्री बनने के बाद मध्यप्रदेश को इसका बहुत बड़ा लाभ मिलेगा मध्यप्रदेश में युवाओं को इसका लाभ मिलेगा उद्योग जगत में इसका लाभ मिलेगा और केंद्र से फायदा भी मध्यप्रदेश को मिलेगा। वही केंद्रीय मंत्री बनने के पहले सिंधिया के मालवा अंचल दौरे के बीच में ही छोड़कर दिल्ली रवाना हो गए थे उसके लिए मंत्री सिलावट ने कहा कि मालवा अंचल का दौरा अभी बाकी है वह इस दौरे को समाप्त करेंगे।
