शहर के सबसे पॉश इलाके शालीमार टाउनशिप के तीन सुने फ्लैटों को चोरों ने निशाना बनाकर लाखो के माल पर हाथ साफ किया । बदमाश इतने शातिर थे कि दो दर्जन गार्ड ओर सैकड़ो सीसीटीवी कैमरों से बचते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देकर बखूबी भाग निकले । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर बदमाशो की तलाश शुरू कर दी है
घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र की है । यहाँ शहर कि सबसे पॉश सोसाइटी शालीमार टाउनशिप में चोरों ने तीन फ्लैटों को निशाना बनाया और लाखों के माल पर हाथ साफ कर गए । खास बात ये है कि शहर की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली सोसाइटी जहा 2 दर्जन गार्ड ओर सैकड़ो सीसीटीवी कैमरे हो ऐसी जगह चोरी होने से कई सवाल खड़े होते है । शालीमार टाउनशिप के अंस्टनमैरी बिल्डिंग के फ्लैट नम्बर 101 अर्शी खान , फ्लेट नम्बर 104 लक्ष्मण पटेल ओर फ्लेट नंबर 504 अनु गुप्ता के फ्लैट को चोरों ने निशाना बनाया । जिसमे लाखो का माल चोरी हुआ है । चोरी की घटना में किसी परिचित के हाथ होने की आशंका है क्योंकि इसने गार्ड ओर कैमरो की सुरक्षा को भेदते हुए चोरी किसी परिचित के बिना से संभव नही है क्योंकि उसे ही पता था कि तीनों फ्लेट के मालिक बाहर गए हुए है


