शादी का झांसा देकर महिला के साथ कर रहा दुष्कर्म युवक के खिलाफ केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भवरकुआं थाने पर एक तलाकशुदा महिला ने युवक  खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। बताया गया कि युवक लंबे समय से शादी का झांसा देकर महिला का दैहिक शोषण कर रहा था।

भंवरकुआं थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसके घर के पास रहने वाले ठेकेदार बलवंत ने उसके साथ दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर लम्बे समय से उसका दैहिक शोषण करता रहा। महिला के मुताबिक़ उसका पहले पति से तलाक हो चुका है। बलवंत ने तलाक के बाद महिला को अपने प्रेम में उलझाया और शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

Exit mobile version