शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक युवक को भवरकुआ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया।
भवर कुआं थाना प्रभारी संतोष दुधी के अनुसार चितावद की रहने वाली एक युवती ने थाने पर आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके गांव का ही रहने वाला एक युवक इंदौर में पढ़ाई कर रहा है उक्त युवक द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी भंवरकुआं थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर युवक को हिरासत में लिया।
