जूनी इंदौर थाने में नकली शराब बेचने के मामले में दर्ज प्रकरण में फरार आरोपी मनीष सुखवानी को पुलिस ने बुरहानपुर से गिफ्तार किया। पूछताछ में बुरहानपुर के एक ठेकेदार का नाम भी सामने आया है। जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
दरअसल जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के साधु वासवानी नगर में रहने वाले तरूण नामक युवक की नकली रायल स्टैग शराब पीने से तबीयत बिगड़ गई थी। दरअसल तरूण द्वारा बंटी सुधवानी नामक युवक से अंग्रेजी शराब राॅयल स्टैग की खरीदी थी। मामले की शिकायत होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बंटी सुधवानी को पकड़ा। जिसके बाद बंटी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके दो अन्य साथी सोनू और नवीन रमानी को भी हिरासत में लिया। आरोपी बंटी ने पूछताछ में बताया कि मनीष सुखवानी से नकली शराब खरीदी थी। जिसके बाद इंदौर पुलिस ने बुरहानपुर पुलिस की मदद से मनीष सुखवानी को पकड़ा और इंदौर लाई। एडिशनल एसपी राजेश व्यास के अनुसार आरोपी बंटी और मनीष चचेरे भाई है। आरोपी मनीष पिछले दो माह से नकली शराब बिक्री का कार्य कर रहा है। बस के माध्यम से शराब की पेटी इंदौर भेजता था, प्रत्येक पेटी पर उसे 400 रूपए कमीशन मिलता था। पूछताछ में मदान नामक ठेकेदार का नाम भी सामने आ रहा है, जो नकली शराब के धंधे में शामिल है।
