इंदौर में हुए शराब सिंडिकेट गोलीकांड व शहर में शराब की क्वालिटी को लेकर मची अफरा तफरी के बाद पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए अब शराब की बोतलों के कबाड़ का कारोबार करने वालो पर भी कार्रवाई करना शुरू कर दी है।
दरअसल, इंदौर में गोलीकांड और जहरीली शराब से हुई मौतो के बाद पुलिस ने शराब कारोबार से जुड़े हर एक शख्स पर पैनी नजर रखना शुरू कर दी है। ये ही वजह है कि इंदौर के पूर्वी क्षेत्र के एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि अब शहर में शराब से जुड़े हर कारोबारी पर नजर रखी जायेगी ताकि किसी प्रकार की मुश्किलें सामने न आये। उन्होंने कहा कि शराब की बोतलों पर लेवल लगाने वालो के साथ ही खाली बोतले खरीदने वाले कबाड़ियों पर भी कार्रवाई की जाएगी ताकि इंदौर में शराब को लेकर किसी भी प्रकार विवाद सामने न आये। एसपी इंदौर ने आज साफ किया कि गोलीकांड के आरोपी हेमू ठाकुर की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। वही इंदौर एसपी के बयान के सामने आने के बाद अब उन कबाड़ियों की खैर नही है जो खाली बोतलों के सहारे अपने जीवन की मदमस्त किये हुए थे।
