इंदौर में वैक्सीनेशन को लेकर नगर निगम जिला प्रशासन सहित अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा चलाए जा रहे अभियान में शहर वासियों का करीबन 90 प्रतिशत लोगों का पहला डोज कम्प्लीट हो जाने के बाद अब दूसरे डोज लगाने वाले लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है..
दरअसल, इंदौर में वैक्सीनेशन के पहले दौर में 28 हजार का टारगेट तय किया गया था, जिसमें से 90 प्रतिशत लोगों को पूरे जिले में लगा चुके हैं, वही शेष बचे लोगो को वैक्सीन लगाने को लेकर प्रयास किये जा रहे है, वहीं शहर में अभीतक 48 हजार लोग तय टारगेट के अनुसार बचे है, जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है, वही अभी नगर निगम का मेन फोकस इन 48 हजार लोगों पर है, जिन्हें फर्स्ट डोसे लगवाया जाएँ ताकि शहर पूरी तरीके से वैक्सीनेट हो सके। वही जिले में पहले डोज़ के लिए तय टारगेट से फिलहाल तीन लाख दूर है जिसमें 48 हजार शहर के, तो वही सवा दो लाख ग्रामीण क्षेत्रों में बचा हुआ है, वही अब नगर निगम के अधिकारीयों का कहना है की वैक्सीन के आने के अनुसार बचे हुए लोगो को भी वैक्सीन लगा दी जाएगी, इसके साथ ही उनका कहना है की शहर में अब पहले डोज़ के साथ ही दूसरे द्ज़े के लिए भी समय निकट आने लगे है, इसको लेकर निगमायुक्त ने आम जनता से अपील की है कि वह अभी भी आगे आए और शहर में बनाए गए वैक्सीन सेंटर पर पहले और दूसरे डोज़ लगवाए।
