विधायक के बेटे की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही 4 माह से फरार आरोपी की होगी संपत्ति कुर्क

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

उज्जैन के बड़नगर विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है माननीय न्यायालय ने आरोपी कारण को 28 सितंबर तक कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए है यदि आरोपी दी गई समय सीमा में कोर्ट में पेश नही होता है तो आरोपी की संपत्ति कुर्क की जाएगी।संपत्ति की कुर्की का नोटिस पुलिस ने विधायक के आरोपी बेटे के घर चस्पा क्या है।

दरअसल पीड़ित महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने बडनगर विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था आरोपी पिछले 4 महीने से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पर 5000 का इनाम भी घोषित किया गया था अब आरोपी की धरपकड़ के लिए माननीय न्यायालय से पुलिस ने उसकी संपत्ति कुर्की के आदेश प्राप्त किए हैं हालांकि न्यायालय ने 28 सितंबर तक आरोपी को न्यायालय में पेश होने के आदेश जारी की है वहीं विधायक पुत्र द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत ना होने पर अब संपत्ति की नीलामी की कुर्की की जा सकती है जिसको लेकर पुलिस आरोपी के कई ठिकानों पर दबिश देने भी पहुंची लेकिन आरोपी के नही मिलने पर नोटिस चस्पा कर पुलिस खाली हाथ लौट आई।

Exit mobile version