मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने राजस्व वसूली में रिकार्ड कायम किया है | सरकार की और दिए गए लक्ष्य से आगे बढ़कर बकायादारों से 803 करोड़ का राजस्व वसूला गया है |
मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को मध्य प्रदेश शासन की और से 790 करोड़ की राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया था जिसे पूरा करने के लिए सभी 15 झोन में अधिकारीयों की टीम को नियुक्त किया गया था सभी झोन में अलग अलग लक्ष्य के साथ वसूली करने निकली टीमो ने बकायादारों और पुराने डिफाल्टरों से भी राजस्व की वसूली की और आखिर में सरकार की और से दिए गए लक्ष्य 790 करोड़ से बढ़कर 803 करोड़ की वसूली का टारगेट पूरा कर लिया | मामले की जानकारी देते हुए विद्युत वितरण कंपनी सीजीएम संतोष टेगोर ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी टीमों ने मिलकर इस लक्ष्य को पूरा किया है जिसके लिए विभाग के सभिकर्म्चारी बधाई के पात्र हैं
