देश भर में कोरोना की मार झेल देशवासियों व देश की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है वही अब कोरोना के कारण हुए साइड इफेक्ट भी सामने आ रहे है कई लोगो को अपने रोजगारों से हाथ धोना पड़ा है वही बेरोजगार हुए लोग आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल होते दिखाई दे रहे है ऐसा ही एक मामला सामने आया है इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र से झूठ कोरोना के कारण बेरोजगार हुए युवक ने एटीएम तोड़कर लूटने का प्रयास किया जिसके पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ गया
दरअसल एटीएम लूट के प्रयास की यह घटना शुक्रवार रात की है जहा तुकोगज क्षेत्र के नाथ मन्दिर रोड़ पर बने एसबीआई एटीएम के सामने गुजर रहे तुकोगज पुलिस के दो जवानों को एक युवक एटीएम में दिखाई दिया जिसके पास एटीएम कटर आक्सीजन सिलेंडर ओर एक्टिव गाड़ी भी मिली है जिसके नम्बर प्लेट पर कालिख पुती हुई थी जिसके की पहचान न हो सके एटीएम के सीसीटीवी कैमरे पर भी काला पोत दिया था एटीएम मशीन काटने की कोशिश कर रहा था जिसे जवानों द्वारा रँगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है !
वही तुकोगंज थाना प्रभारी कमलेश शर्मा ने शुक्रवार रात बताया कि पकड़ा गया आरोपी स्वास्तिक पिता शिवाजीराव इंदौर के बियाबानी इलाके का रहने वाला है लाकडाउन के चलते बेरोजगार हो गया था फ़िलहाल आरोपी से पूछताछ की गई जिसके बाद शुक्रवार रात मामला दर्ज कर लिया गया है !
