लाइट बार बार बंद होने पर विधुत मंडल कर्मचारी के साथ मारपीट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सदर बाजार क्षेत्र में रविवार रात विधुत मंडल के कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है । जिसके बाद पुलिस ने घायल कर्मचारी की शिकायत पर प्रकरण दर्जकर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है ।

घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के सुभाष चौक विधुत मंडल की है । यह दीपक लाइन मैन रात को डियूटी पर था । सभी सदर बाजार क्षेत्र में रहने वाले अम्बाराम के घर की लाइट बंद हो गई तो उन्होंने फोन कर शिकायत दर्ज करवाई जिसे लाइनमैन दीपक द्वारा ठीक कर दिया गया लेकिन कुछ देर बाद अम्बाराम के घर की लाइट फिर बंद हो गई जिसके बाद अम्बाराम ने फोन पर धमकी देते हुए विवाद शुरू कर दिया । देखते ही देखते अम्बाराम पक्ष के लोगो ने दीपक की पिटाई कर दी ।

Exit mobile version